पाटन। मां मालती देवी फाउंडेशन n maahi फिल्म ओटीटी के सहयोग से श्री गणेश और लक्ष्मी उत्सव समिति तेलीगुंडरा द्वारा वृहद रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। 16 सितम्बर को बाजार चौक तेली गुंडरा में यह आयोजन होगा जिसमें छालीवुड फिल्म निर्माता मोहित साहू, फिल्म जानकी और लोक मंजरी की टीम शानदार प्रस्तुति देंगी। कलाकार , गरिमा ठाकुर, मोनिका वर्मा, अभिषेक सोनकर, डेविड निराला भी अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगी। आयोजन 16 सितम्बर को रात्रि 9 बजे से शुरू होगा।







