11 सूत्रीय मांगों को लेकर 29, 30 एवं 31 दिसम्बर 2025 को तीन दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल, रायपुर संभाग स्तरीय बैठक में कर्मचारियों में दिखा उत्साह


रायपुर,

प्रदेश के सरकारी कर्मचारी, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 29, 30 एवं 31 दिसम्बर 2025 को तीन दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल की तैयारी के क्रम में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा के नेतृत्व में फेडरेशन के पदाधिकारी विभिन्न संभागों में बैठक कर कर्मचारी अधिकारियों को हड़ताल में सहभागी बनने हेतु प्रेरित कर रहे हैं।

इसी परिप्रेक्ष्य में आज राजधानी रायपुर में रायपुर संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन संभाग प्रभारी श्री चंद्रशेखर तिवारी, जिला संयोजक श्री पीताम्बर पटेल एवं जिला संरक्षक श्री उमेश मुदलियार के संयोजकत्व में किया गया। प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा के दौरे पर होने के कारण बैठक का दायित्व पेंशनर फोरम के प्रांतीय संयोजक श्री बी. पी. शर्मा एवं फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री श्री राजेश चटर्जी ने निभाया।

बैठक में विशेष रूप से रायपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती जी की उपस्थिति रही। उनका बैठक में विशेष स्वागत किया गया। श्री भारती जी की उपस्थिति से आगामी तीन दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल को लेकर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों में नया उत्साह और जोश देखने को मिला। रायपुर संभाग के कर्मचारी अधिकारियों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री सी. एल. दुबे, श्री संतोष वर्मा, श्रीमती ऋतु परिहार, श्रीमती देवमणि साहू, श्रीमती तृप्ति साहू श्रीमती योगिता वर्मा श्री मनोज साहू, श्री साधू राम नेताम, चंदूलाल चंद्राकर,पुकराम कुर्रे,मुक्तेश्वर देवांगन, तिलक यादव, मो फिरोज, डॉ प्रशांत रावत सहित रायपुर संभाग के विभिन्न संघों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही प्राचार्य श्री शिशिर तिवारी जी, श्री पवन सिंह जी एवं व्याख्याता संघ के प्रांताध्यक्ष श्री राकेश शर्मा जी ने भी बैठक में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री पंकज पाण्डेय ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी कर्मचारी अधिकारी एकजुट होकर प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल में भाग लेंगे।