छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला, पाटन में भी बना मतदान केंद्र, 12 अप्रैल को होगा मतदान

पाटन।
छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के आगामी चुनाव को लेकर माहौल गर्म हो गया है। इस बार अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिससे चुनाव काफी रोचक हो गया है। वहीं अन्य पदों पर भी कांटे की टक्कर की स्थिति बनी हुई है।
चुनाव में तीन प्रमुख पैनल मैदान में हैं—प्रगति पैनल, श्री कृष्णा पैनल और प्रदीप पैनल। तीनों पैनलों के प्रत्याशी अपने-अपने समर्थन में सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं और जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
मतदान 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पाटन में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अखरा पाटन स्थित सामाजिक भवन में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।
अध्यक्ष पद के लिए प्रगति पैनल से जगनिक यादव, श्री कृष्णा पैनल से एम. एल. यादव और प्रदीप पैनल से प्रदीप यादव के बीच सीधा मुकाबला है। इसके अलावा अन्य पदों पर भी तीनों पैनलों के प्रत्याशी मैदान में हैं, जिससे हर पद पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।
चुनाव को लेकर समाज के सदस्यों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी की नजरें परिणाम पर टिकी हुई हैं।