नगरी/सिहावा, बेलरगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुशार भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल बेलरगांव द्वारा वृक्षारोपण अभियान मुख्यालय बेलरगांव मे आयोजित किया गया।भाजयुमो मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं माँ के प्रति सम्मान का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लिलेश प्रजापति, मंडल मंत्री कैशांत गुप्ता, मंडल कार्यकारिणी सदस्य युवराज नेताम,स्मूद मरकाम, विकास मरकाम,अमन साहू सहित भाजपा मण्डल उपस्थित रहे।






