“एक पेड़ मां के नाम”,हायर सेकंडरी कंझेटा में पौधरोपण,आम नागरिक हुए शामिल

पंडरिया। ब्लाक के शास उच्च माध्य विद्यालय कंझेटा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ से पौधारोपण कार्यक्रम शनिवार को रखा गया।जिसमें प्राचार्य संजय वैष्णव के द्वारा दिए जानकारी अनुसार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा सप्ताह में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, छठवें दिन मिशन लाइफ इको क्लब के सदस्य एवम समिति सदस्यो के द्वारा स्कूल मैदान में विभिन्न छायादार, फलदार पौधा का रोपण किया गया।कदम्ब,निलगिरी,आम, नीम सहित कई पौधे स्कूल मैदान में छात्र छात्राओं एवं स्टाफ द्वारा ग्रामीण व आम नागरिक के साथ लगाया गया।साथ ही साथ सुरक्षा का संकल्प लिया गया।


छात्र-छात्राओं से पौधो की सुरक्षा हेतु शपथ दिलाया गया।पेड़-पौधों का महत्व बताते हुयर पर्यावरण सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया।’एक पेड़ मां के नाम’ रोपित करने वाले समिति सदस्यो में परस , मोहन सेठ , रमेश गोटिया,  जगदीश साहू ,  बलराम यादव , बबलू चंद्रवंशी, कलप सिंह चंद्रवंशी, दिनेश पांडे,
स्कूल स्टाफ में मोहन शर्मा , होमेंद शर्मा ,अर्जुन व विद्यालय के छात्र छात्राएं इको क्लब सदस्य के रूप में मौजूद रहे।