शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़िया में वृक्षारोपण का हुआ आयोजन

अंडा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़िया में वृक्षारोपण का आयोजन बृहद रूप से किया गया जिसमें शाला के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर एक पेड़ माँ के नाम लगाया नवीन शाला प्रांगण को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है वृक्ष लगाने के पश्चात् उसे ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षित भी किया जा रहा है। साथ ही हर सप्ताह विद्यार्थियों को पानी डालने व पौधों को सुरक्षित रखने के लिए टीम बनाई गई है।

अभी तक शाला में 100 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। शाला के प्राचार्य नीलमणि उजवने के निर्देशन में लगातार यह अभियान सफलता की ओर अग्रसर हो रहा है इको क्लब प्रभारी एवं कार्यक्रम की मुख्य संयोजक डॉक्टर सरोज साहू एवं उनकी विद्यार्थियों की टीम ने शाला को पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा हेतु शपथ दिलाया तथा विद्यालय ही नहीं अपने घर के आस-पास एक पेड़ माँ के नाम लगाकर उसके बड़े होने तक सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं लेने का संकल्प लिया रेडक्रॉस प्रभारी दानेश्वरी सिन्हा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए पेड़ हमें स्वच्छ वायु छाया और प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं इस उद्देश्य के साथ उनकी टीम ने फलदार छायादार
औषधियुक्त पौधों का रोपण किया स्काउट गाइड प्रभारी प्रीति सलाम द्वारा एक पेड़ लगाएँ उसकी रक्षा करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें यह संकल्पित किया गया सभी विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण और उसके सुरक्षा के लिए नारे लगाए भारतीय मानक ब्यूरो क्लब प्रभारी हर्षा महलवार एवं सभी शिक्षक भवानी सिंह देशमुख शीला चन्द्रा डॉ रूपमती साहू प्रीतम देवांगन सीएम बिसेन वेदिका साहू रीना पिलोडिया समीर भेलवा वीरेंद्र गजपाल टी एन साहू सुनील डडसेना हीरेन्द्र साहू एवं समस्त कार्यालयीन स्टाफ द्वारा शाला प्रांगण हरा हरा भरा बनाने का संकल्प लिया गया।