नगरी/सिहावा, बेलरगांव।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव के प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम पर फलदार का पौधा लगाकर पौधरोपण किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत बेलरगांव के सरपंच रीता नेताम, नवागांव सरपंच कमलेश्वरी नेताम,हिर्रीडीही सरपंच सतरूपा नेताम, जनपद सदस्य नंदनी साहू, उपसरपंच मोहिनी साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष हुमिंत लिमजा,प्रबंधन समिति अध्यक्ष शेखर आडील, ग्राम पटेल अमरसिंह पटेल, प्राचार्य पी.सी.झा, वरिष्ठ नागरिक अशकरण पटेल,चमरू साहू, लोकेश देवांगन,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लिलेश प्रजापति , युवा वार्ड पंच गजेन्द्र नेताम, व्याख्याता एस.के.नेताम, माध्यम शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष उमेश साहू,डोमेश सोनबेर, शंभूनाथ साहू उपस्थित थे।









