सिरसा गेट अंडरब्रिज पर ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में लिया, घटना में मृत जितेंद्र कुमार रेलवे में कर्मचारी तथा ए बी ई ओ पाटन आकांक्षा अग्रवाल के पति थे


पाटन। सिरसा गेट भिलाई के अंडर ब्रिज पर आज फिर दुर्घटना में एक रेलवे कर्मचारी की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक सिरसा गेट भिलाई 3 के पास अंडर ब्रिज पार कर रहे थे तभी हाइवा ने बाइक सवार जितेंद्र कुमार को चपेट में ले लिए। हाइवे पेट्रोलिंग पुलिस की मदद से उसे  शास्त्री अस्पताल सुपेला ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिली है की मृतक जितेंद्र कुमार रेलवे में कर्मचारी था साथ ही वे पाटन विकास खंड में पदस्थ सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल की पति थे। इस घटना से मृतक के परिजनों सहित पाटन शिक्षा विभाग में शोक व्याप्त है।