पाटन। पाटन से पंदर मार्ग पर शिवाजी कॉम्प्लेक्स के सामने एक ट्रक लंबे समय से सड़क के बीचों-बीच खड़ी हुई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि ट्रक की पार्किंग लाइट भी बंद है और उसके आसपास अंधेरा छाया हुआ है, जिससे पीछे से आने वाले वाहन चालकों को ट्रक दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति काफी देर से बनी हुई है, लेकिन अभी तक किसी जिम्मेदार विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई कर ट्रक को हटवाने और संभावित दुर्घटना को टालने की मांग की है।







