बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर गोड़पेंडरी में दो दिवसीय आयोजन 21 दिसम्बर से, भव्य मंडाई मिलन समारोह भी होगा


पाटन। समीप के ग्राम गोडपेंडरी में भव्य रूप से बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती एवं मड़ाई मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है  ग्राम पंचायत के उपसरपंच पप्पू गायकवाड़ ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष  भी बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई जाएगी।  21 दिसंबर को भव्य सतनाम शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कि गांव की गलियों का भ्रमण करते हुए वापस कार्यक्रम स्तर पर पहुंचेंगी। इसके बाद पूजा अर्चना की जाएगी।  दोपहर एक  बजे से पंथी नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पंथी पार्टी के कलाकार प्रस्तुति देंगे। 22 दिसम्बर  सोमवार  को पालो चढ़ाव संध्या 4 बजे से होगा।।इसके बाद  भव्य मंडाई मेला में ग्रामीण शामिल होंगे।  रात्रि के  सांस्कृतिक कार्यक्रम  सुर ताल के झंकार कबीरधाम  गायक अमित, कमल कोशले की मनमोहक प्रस्तुति होगी। श्री गायकवाड़ में सभी से एक कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।