पाटन। समीप के ग्राम छाटा (गोंड़पेण्ड्री), में ज्ञान सरोवर मानस गान आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में दो दिवसीय भव्य मानस गान प्रतियोगिता एवं सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुजन एवं कला प्रेमी सादर आमंत्रित हैं।।कार्यक्रम का उद्घाटन एवं दीप प्रज्ज्वलन 07 फरवरी 2026, शनिवार
समय: प्रातः 10.00 बजे होगा। अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विजय बघेल जी (सांसद, दुर्ग लोकसभा) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता
मा. श्री जितेन्द्र वर्मा जी (प्रदेश मंत्री, भाजपा) करेंगे।
विशेष अतिथि के रूप मे श्रीमती कीर्ति नायक (जनपद अध्यक्ष, पाटन), डुलेश्वर मानकुर जी (सभापति, जनपद पाटन), श्रीमती संध्या वर्मा जी (पूर्व जनपद सदस्य, पाटन), कमलेश चेलक जी (सरपंच, ग्राम पंचायत छाटा), श्रीमती उमा विरेन्द्र चेलक जी (उपसरपंच, ग्राम पंचायत छाटा) सहित समस्त पंचगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 08 फरवरी 2026, रविवार रात्रि 8.30 बजे समापन समारोह के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक, विधानसभा पाटन) होंगे। अध्यक्षता राकेश ठाकुर (जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी दुर्ग) करेंगे।
विशेष अतिथि देवेन्द्र चन्द्रवंशी (जिला पंचायत सदस्य, दुर्ग), मधुकांत साहू (जिला अध्यक्ष, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, दुर्ग ग्रामीण), श्रीमती संध्या वर्मा (पूर्व जनपद सदस्य, पाटन), कमलेश चेलक (सरपंच, ग्राम पंचायत छाटा), श्रीमती उमा विरेन्द्र चेलक (उपसरपंच, ग्राम पंचायत छाटा) एवं समस्त पंचगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम स्थल:।ग्राम छाटा (गोंड़पेण्ड्री) है। 08 फरवरी 2026 रविवार रात्रिकालीन विशेष आकर्षण के रूप लोक कला मंच “चिन्हारी” की प्रस्तुति होगी।







