स्वच्छता और ज्ञान का अनूठा संगम: स्वामी आत्मानंद विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर विशेष आयोजन

पंडरिया।नगर के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी हिंदी माध्यम विद्यालय में शुक्रवार को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पुस्तक वाचन दिवस एवं स्वच्छता दिवस मनाया गया।
इस अवसर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर शिक्षकों एवं नन्हे बच्चों ने पुस्तक वाचन कौशल का प्रदर्शन किया जिसमें विद्यालय के पुस्तकालय मे उपलब्ध अंग्रेजी एवं हिंदी की कहानियों की विभिन्न पुस्तकों का वाचन प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने किया।
विद्यार्थियों ने इस अवसर पर स्वछता के महत्व पर अपने विचार भी प्रस्तुत किए।
उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों ने शिक्षिका सृष्टि उइके के मार्गदर्शन मे विद्यालय प्रांगण मे स्वछता के महत्व को समझाते हुए आकर्षक एवं प्रेरणा दायक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।
विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की वाटिका मे किचन गार्डन विकसित करने विभिन्न पौष्टिक सब्जियों के बीज रोपित किये गये।
विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार शुक्ला ने अपने उद्बोधन मे विद्यार्थियों को मोबाइल के सीमित एवं उचित सदुपयोग कर नियमित रूप से ज्ञान वर्धक पुस्तकें पढ़ने प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे स्वछता की आदतें जीवन मे उतारे और स्वयं स्वच्छता के नियमों का पालन करते हुए अपने परिवारजनों एवं समाज को भी सम्पूर्ण स्वछता हेतु प्रेरित करें। मिडिल स्कूल हिंदी माध्यम के प्रधान पाठक एस एल कुर्रे ने विद्यालय के पुस्तकालय हेतु
विभिन्न ज्ञानवर्धक पुस्तकें ग्रंथपाल माधुरी मंडपे को प्रदान की।
इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता गीताराम साहू ने अपने उद्बोधन द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया ।
कार्यक्रम मे प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा।