पंडरिया।ब्लाक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पौनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर “आशीर्वाद का दीप” कार्यक्रम के अंतर्गत 501 दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत पौनी की सरपंच रोशनी रवि साहू एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष समलिया साहू द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सभी पंचगण, शाला प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी, पालकगण, ग्रामीणजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य मितानिन कार्यकर्ता, बोल बम समिति के अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर 501 दीप प्रज्वलित कर विद्यालय परिसर को प्रकाशमय बनाया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने विद्यालय, विद्यार्थियों एवं शिक्षा के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। दीपों की रोशनी ने विद्यालय और समुदाय के बीच सहयोग, विश्वास एवं आत्मीयता का सुंदर संदेश दिया। बच्चों में भी कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।
इस अवसर पर प्रधानपाठक वासुदेव सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पालकों, ग्रामीणों, समिति सदस्यों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से कहा कि जनसहभागिता से विद्यालय की गतिविधियों को नई ऊर्जा और बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर में एकता, सहयोग, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण निर्मित किया तथा “शिक्षा और समाज साथ-साथ” की भावना को सशक्त किया।






