एंकर। पाटन के लाल रक्त दाता सेवा परिवार ग्राम अचानकपुर के द्वारा रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ग्रामीण और स्कूली बच्चों का रक्त परीक्षण भी किया गया। साथ ही साथ ग्रामीणों का ब्लड शुगर के अलावा एनीमिया व अन्य स्वास्थ्य जांच भी किया गया। पाटन के लाल रक्तदान परिवार की तरफ से सभी रक्तदान करने वाले युवाओं को हेलमेट एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। पप्पू साहू ने बताया कि रक्तदान बहुत ही पुण्य का कार्य है। रक्तदान करने वालों को हेलमेट प्रदान करते हुए यातायात नियमों का पालन करने का अपील किया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में रक्तदान करने वाले युवा ग्रामीण मौजूद रहे।







