आलबरस में अनोखी पहल, शोक की घड़ी में सहयोग के रूप में नि:शुल्क मिलेगा अंतिम संस्कार सामग्री

अंडा। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम आलबरस गांव में सामाजिक सहयोग और मानव सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिल रही है। गांव में किसी भी परिवार में देवाहसान (निधन) जैसी दुखद परिस्थिति आने पर अंतिम संस्कार हेतु आवश्यक सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
इस सेवा कार्य के अंतर्गत मिट्टी कार्यक्रम (अग्नि संस्कार) के लिए लकड़ी, छेना एवं एक शव वस्त्र का सहयोग किया जाएगा। यह पहल स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद देशमुख (ग्राम पटेल) की स्मृति में यादोराम देशमुख द्वारा शुरू की गई है।
गांव में लगाए गए सूचना बोर्ड के माध्यम से ग्रामीणों को इस सामाजिक सेवा की जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दुख की घड़ी में इस प्रकार का सहयोग जरूरतमंद परिवारों के लिए बहुत बड़ी राहत साबित होगा।


गांव के लोगों का मानना है कि समाज में इस तरह की सेवाभावी सोच आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करती है। जरूरत पड़ने पर ग्रामीण सशस्त्र बल के जवान बीरेंद्र हरमुख व उसके सहयोगी जे. के. मराठी से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।