रूपेश वर्मा।l

बलौदाबाजार। सड़कों पर बैठे आवारा मवेशियों की वजह से वाहन चालक के साथ ही गौवंश सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने और रात में होने वाले हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग उड़न दस्ता के द्वारा परिवहन आयुक्त के दिशा निर्देश पर बैलों की पूजा करने वाले पोला त्यौहार पर उनकी और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पहल करते हुए मवेशियों के गले में रेडियम युक्त पट्टे बांधे जा रहे हैं। परिवहन विभाग उड़न दस्ता रायपुर प्रधान आरक्षक आरपी साहू ने कहा कि मवेशियों के गले में बांधे जा रहे रेडियम पट्टियों का उद्देश्य रात में वाहनों की लाइट पड़ने पर चमकता है जिससे दूर से ही मवेशियों की मौजूदगी को देख सके और समय रहते ब्रेक लगाकर दुर्घटनाओं से बच सके। यह पहल मवेशियों और राहगिरो दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। जिला परिवहन अधिकारी सी, एल, देवांगन ने बताया कि सड़क हादसों में अक्सर आवारा पशु कारण बनते हैं। रेडियम बेल्ट एक संकेत के रूप में काम करेगी। जब वाहनों की लाइट इस बेल्ट पर पड़ेगी तो यह चमकेगी वाहन चालक समय रहते सदन हो जाएंगे और हाथ से टल सकते हैं। ऐसा करने से चालकों के साथ पशुओं की सुरक्षा हो सकती हैं। पोला त्यौहार के दिन बहुत से मवेशियों को रेडियम पट्टा पहनाया गया है और आगे भी मेंन रोड पर विचरण कर रहे मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाया जाएगा।






