गुंडरदेही । नगर और अर्जुदा क्षेत्र में लकड़ी के अवैध कटाई व परिवहन का कार्य धड़ल्ले से जारी है। शुक्रवार को सूचना मिलने पर अर्जुदा तहसीलदार चंद्रशेखर चंद्राकर ने कार्रवाई करते हुए दोपहर को एक माजदा को जब्त किया। वाहन में कुल 31 नग लकड़ी थी, जिसमें 26 नग आम और पांच नग इमली शामिल थीं। वाहन मालिक का नाम अब्दुल गफ्फार निवासी भरदा कला बताया गया है। बता दे कि इस समय लकड़ी तस्कर सक्रिय है। किसान कुछ पैसों के लालच में हरे-भरे वृक्ष तस्करों को कटाई के लिए दे देते हैं, जिससे क्षेत्र में अर्जुन, कौहा, आम, इमली और इमारती लकड़ी शामिल हैं। वन विभाग की मौजूदगी के बावजूद रात में कटाई और लकड़ी का परिवहन
जारी है। तहसीलदार ने कहा कि लकड़ी गीली होने के कारण तत्काल कार्रवाई की गई और आगे भी ऐसी घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन और वन विभाग को मिलकर पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ अभियान को प्रभावी बनाना होगा और अवैध कटाई रोकने के लिए सतत निगरानी रखनी होगी।







