अर्जुनी के पैरी पुल में चावल से भरा वाहन गिरा, हादसे में जनहानि नहीं, वाहन के क्षतिग्रस्त होने की सूचना

केशव साहू

राजनांदगांव/अर्जुनी। 8 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे अर्जुनी स्थित पैरी पुल पर चावल से भरा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल से नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि वाहन क्रमांक CG 08 AJ 6297 में चावल लदा हुआ था और यह वाहन तिरुपति एग्रो, लाटामेटा का है। वाहन चावल लेकर गौरी नगर से राजनांदगांव की ओर जा रहा था।

इसी दौरान अर्जुनी के पैरी पुल पर वाहन अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

दुर्घटना में वाहन को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है, हालांकि वाहन में कितना नुकसान हुआ है, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। मामले में दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।