स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी हुई अनियंत्रित, वाहन पलटने से एक बच्चे की मौत, एक दर्जन बच्चे घायल, सभी बच्चे आत्मानंद स्कूल में पढ़ते है


गुरूर। स्कूली बच्चों से भरी वाहन अनियंत्रित हो है। वाहन के पलटने से एक बच्चे की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। स्कुली वाहन में 12 बच्चे थे सवार थे। जिसमें से हादसे में 12 वर्षीय स्कुली बच्चा कुणाल साहू की मौत होने की खबर है। वही 4 अन्य बच्चे हुए घायल हुए है जिसमें से एक ही हालत नाजुक होने के कारण उसे बड़े अस्पताल रेफर किया गया। घटना गुरुर थाना क्षेत्रान्तर्गत के ग्राम सोहपुर के पास बताया जा रहा है। मामला ग्राम निपानी के आत्मानन्द स्कूल का है।