पाटन।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव (आर) द्वारा समस्त कांग्रेसजनों को सूचित किया गया है कि आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को शाम 5:00 बजे थाना रानीतराई एवं जामगांव (आर) में एकत्रित होकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक Bhupesh Baghel के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक वीडियो के संबंध में ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जारी सूचना में कहा गया है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि संगठन की ओर से एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया जा सके।
इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव (आर) के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।







