पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम नारायणपुर ( घुघवा) में जिले का पहला जन समस्या निवारण के से खुलने जा रहा है। यह पहल जनपद पंचायत पाटन के सभापति युवा भाजपा नेता प्रणव शर्मा द्वारा किया जा रहा है। जन समस्या निवारण केंद्र का शुभारंभ 12 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर घुघवा में किया जा रहा है। जानकारी मिली है कि इस जनसमस्या निवारण केंद्र में जनता की समस्याओं को सुनी जाएगी। संभव हो तो उसका त्वरित निराकरण किया जाएगा । वही जिस समस्या का निवारण शासन स्तर से संभव हो उसे शासन प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।








