पंडरिया-ब्लाक के ग्राम डोमसरा में शनिवार को “मोर गांव मोर पानी” महाअभियान के अंतर्गत रैली निकालकर पानी बचाने लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही साथ तालाब और हैंडपंप के पास साफ सफाई किया गया।लोगों को पानी का महत्व ,आस-पास व गांव में हो रहे पेयजल के संकट से अवगत कराते हुए जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।जिसमें पंचायत प्रतिनिधि, महिला समूह व ग्रामीण जन थे। मुख्य रूप से सरपंच गायत्री संतोष सोयाम, माधव पटेल उप सरपंच, NRLM में काम करने वाले कैडर रंजीता सिंह ठाकुर, उपासा जायसवाल, तुलसी पटेल, इंद्रजीत सिंह ठाकुर, राकेश कुमार बांधकर रोजगार सहायक, पंच गण रमेश जायसवाल, मुकेश जायसवाल, मनोहर पटेल राजेश विश्वकर्मा, डिगेश्वर पटेल, धर्मेंद निर्मलकर संजीत यादव अन्य ग्रामीण उपस्थित थे







