रायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कहा कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है। सभी छत्तीसगढ़वासियों को पवित्र श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएँ। हर साल हमें रायपुर से महादेव घाट तक होने वाली कांवड़ यात्रा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मैं भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करता हूँ कि छत्तीसगढ़ पर उनकी कृपा बनी रहे। छत्तीसगढ़ में खुशहाली बनी रहे। हज़ारों कांवड़ यात्री इसमें भाग ले रहे हैं, और उनके घरों में भी सुख-शांति और समृद्धि आए।
मारुति मंगलम भवन से हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर, महादेव घाट तक हजारों शिवभक्तों की पदयात्रा छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत करती है। कांवड़ यात्रा लोक-आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का अनुपम संगम है। इस भव्य आयोजन में पूर्व राज्यपाल रमेश बैस जी, कैबिनेट मंत्री, विधायकगण, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।







