अहिवारा। ग्राम कोड़ीया में 7 अक्तूबर से पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महापुराण कथा सुनाई जाएगी। वहा पर अभी से सुनने वालो का भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई है। आज शाम को अपने दामांद के साथ कथा सुनने कोड़िया जा रही एक बुजुर्ग महिला सड़क दुर्घटना की शिकार हो है। जैसे ही इसकी खबर समाज सेवी अश्वनी टंडन को मिली तो वो ग्राम के सरपंच प्रतिभा देवांगन के साथ मौके पर पहुंचकर घायल महिला की मदद करते हुए उसे इलाज के लिए दुर्ग अस्पताल ले जाया गया। जहा पर घायल महिला का इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन ब्लॉक के ग्राम मटिया में रहने वाले दुलारी बाई अपने दामांद के साथ बाइक में बैठकर कोडिया का रहा था। तभी बोड़े गांव स्कूल के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी पैर में चोट आई है। समाज सेवी अश्वनी टंडन ओर सरपंच प्रतिभा देवांगन ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। बता दे की सड़क दुर्घटना की खबर लगते ही अश्वनी टंडन हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहते है। उन्होंने अब तक 50 से अधिक घायलों को इलाज के लिए अस्पताल तक ले जाया गया है।







