पाटन। भिलाई तीन थाना क्षेत्र के सिरसा गेट चौक पर आज दोपहर करीब 12:30 में एक महिला ट्रक की चपेट में आ गई ।इस घटना में महिला की मौके पर मौत होना बताया जा रहा है । घटना के बाद थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक जाम कि स्थिति रही जिसे पुलिस ने तत्काल सुचारू रूप से आवागमन शुरू कराया । बताया जा रहा है कि मृतक महिला डोंगरगढ़ से अपने नातीनि के घर से वापस सिरसा कला जा रही थी ।वह सिरसा कला की निवासी थी। मृतिका का नाम ललिता बाई पति गेंद लाल 69 वर्ष बताया जा रहा है। मृतिका डोंगरगढ़ से वापस बस जा रही थी सिरसा गेट चौक पर वे बस से उतरी और सड़क पार करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक ललिता बाई की मौत मौके हो गई । पुलिस कार्रवाई कर रही है।







