शराबखोरी व बिक्री पर रोक लगाने महिलाओं की टीम गठित


पंडरिया-ब्लाक के अंतिम छोर में बसे ग्राम सरईसेत के ग्रामीणों ने गांव में नशा मुक्ति का बीड़ा उठाया है।जिसके लिए सुरक्षा समिति का गठन किया गया है।यह जिम्मेदारी महिलाओं को दी गई है।जिसके अंतर्गत ग्राम की महिलाओं की टीम बनाई गई है।जो शराबखोरी करने वाले तथा शराब बेचने वालों पर निगरानी रखेगी।गांव में महिलाओं की यह टीम गस्त करेंगी।सार्वजनिक स्थल पर शराबखोरी करते हुए ,बेचते हुए तथा हुड़दंग करते पाए जाने पर पुलिस को सूचित करेंगे तथा कार्यवाही करने में सहयोग प्रदान करेंगे।समिति गठित करने के पश्चात गांव में रैली निकालकर लोगों को जागरूक कर उलंघन करने वालों चेतावनी भी दी गई।समिति गठित करने के पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित धुर्वे सहित सैकङो की संख्या में पुरुष एवम महिलाओं ने बैठक की,जिसके पश्चात टीम का गठन किया गया।ललित धुर्वे ने बताया कि गांव में शराब खोरी व बिक्री रोकने तथा हुड़दंग रोकने यह कदम ग्रामीणों द्वारा उठाया गया है।गांव के सभी लोगों की सहमति से यह निर्णय लिया गया है।