नशामुक्ति पर कार्यशाला का हुआ आयोजन,बताया नशे के दुष्प्रभाव


पंडरिया।राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शनिवार को पर शासकीय प्राथमिक शाला पौनी के प्रधानपाठक वासुदेव सिंह के मार्गदर्शन में नशा से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पाठ पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बताया गया कि नशा का दुष्प्रभाव किस प्रकार शरीर और समाज को निगल रहा है। नशा से हम सबको दूर रहना है। उन्होंने अपने घर परिवार को भी इससे बचाने की बात बच्चो से कही।उन्होंने बताया कि आज कल छोटे छोटे बच्चे भी नशा करते नजर आ रहे हैं।हमें नशा के दुष्प्रभाव को लेकर लोगों को समझाना है तथा जागरूक करना है। इस प्रकार सभी बच्चों द्वारा नशा दुष्प्रभाव से सम्बन्धित ड्राइड चित्रकला का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में कर्नल तिवारी सहायक शिक्षक, बच्चे सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।