जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित धमतरी द्वारा तेंदूपत्ता शाखा कर्तन संबंधी कार्यशाला का आयोजन केकती केंद्र दुगली में किया गया

नगरी/सिहावा, बेलरगांव।जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित धमतरी द्वारा तेंदूपत्ता शाखा कर्तन संबंधी कार्यशाला का आयोजन केकती केन्द्र, दुगली, धमतरी में छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में सूर्य प्रकाश ध्रुव उप प्रबंध संचालक जिला यूनियन धमतरी द्वारा शाखकर्तन एवं राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं हितग्रहियों को लाभ के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई!
कार्यशाला का उद्देश्य तेंदूपत्ता संग्राहकों को वैज्ञानिक विधि से शाखा कर्तन, गुणवत्ता संवर्धन एवं सतत वनोपज प्रबंधन के संबंध में तकनीकी जानकारी प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंबिका मरकाम (विधायक, सिहावा) रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में संग्राहकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने, गुणवत्ता आधारित संग्रहण अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया ।
कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा शाखा कर्तन की उचित तकनीक, पत्तों की गुणवत्ता बनाए रखने के उपाय, संग्राहकों की सुरक्षा एवं आय वृद्धि के व्यवहारिक पक्षों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संग्राहकों की सहभागिता रही।

अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं संग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सोमनाथ सोम, अध्यक्ष जिला यूनियन धमतरी ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री प्रकाश बैस जिलाध्यक्ष भाजपा धमतरी श्री अरुण कुमार सार्वा (अध्यक्ष, जिला पंचायत धमतरी), पूर्व विधायक द्वय श्री श्रवण मरकाम एवं श्रीमती पिंकी शाह,जनपद सदस्य श्रीमती चंद्रकला साहू एवं श्री अकबर कश्यप (पूर्व अध्यक्ष, जिला यूनियन धमतरी एवं उपाध्यक्ष भाजपा जिला धमतरी )श्री भानेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी ,राजेश नाथ गोसाईं वन सभापति जनपद पंचायत नगरी, मोहन पुजारी , सरपंच ग्राम पंचायत दुगली एवं जिला यूनियन धमतरी के संचालक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर श्री जाधव श्री कृष्ण (प्रबंध संचालक, धमतरी), श्री सूर्य प्रकाश ध्रुव (उप प्रबंध संचालक), परिक्षेत्र अधिकारी, समिति प्रबंधक, पोषक अधिकारी, फड़ अभिरक्षक एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सुरेश साहू प्रबंधक दुगली एवं सहयोग ललित कश्यप प्रबंधक रतावा समिति के द्वारा किया गया !