भाजपा मण्डल कुण्डा का स्थानीय रूर्बन भवन में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत एवं जीएसटी 2.0 सुधार मण्डल कार्यशाला कार्यक्रम प्रभारी रामकुमार भट्ट के उपस्थिति सम्पन्न हुआ।
प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर एवं जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के निर्देशानुसार एवं मण्डल अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी के मार्ग दर्शन में महामंत्री मनहरण साहू के सफल संचालन में मण्डल स्तरीय आत्मनिर्भर भारत एवं जीएसटी सुधार कार्यशाला कार्यक्रम भाजपा मण्डल कुण्डा द्वारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के विधिवत पूजा अर्चना पश्चात कार्यक्रम की शुभारंभ की गई।
वही कार्यक्रम के मण्डल प्रभारी सभापति जिला पंचायत कबीरधाम रामकुमार भट्ट एवं अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।
*नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार करोड़ों भारतीय के जीवन को आसान बनाने वाली-रामकुमार भट्ट*
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के प्रभारी रामकुमार भट्ट ने कहा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू किए गए नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार करोड़ों भारतीय के जीवन को आसान बनाने वाली परिवर्तनकारी कदम है।श्री भट्ट ने कहा ये सुधार जीवन में आसानी व्यापार में आसानी के 2025 के विजन को मूर्तरूप देने वाले है उन्होंने कहा एनडीए सरकार ने सामान्य नागरिकों पर कर बोझ कम करते हुए किसानों को सशक्त बनाया। साथ ही विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देकर समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
*जीएसटी में सुधार से भारत को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा–बालमुकुंद चंद्रवंशी*
मण्डल अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा जीएसटी में की गई कटौतीया भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।जीएसटी सुधारो के अंतर्गत व्यक्तिगत जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर पूरी जीएसटी छूट, यूसचटी दूध और पनीर जैसे खाद्य उत्पादों पर शून्य कर तथा डेयरी दवाइयों और स्वास्थ्य सेवाओं दर पर भरी कटौती शामिल है।
श्री चंद्रवंशी ने कहा पान मसाला, तम्बाकू,लग्जरी वाहन और सट्टा कारोबार को 40% स्लैब में लाया गया है।इसके अतिरिक्त विवाद समाधान को मजबूत करने 2025 के अंत तक जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण स्थापित करने की मंजूरी दे दी गई है।
वही प्रदेश विस्तारक संतोष चंद्रवंशी ने जीएसटी सुधार के संदर्भ में संक्षिप्त एवं सरल भाषा में जानकारी दी।
*आभार व्यक्त पूर्व महामंत्री गीताराम साहू ने किया*-
कार्यकम को प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य महेंद्र धृतलहरे वरिष्ठ भाजपा नेता हरे कृष्णा शुक्ला वरिष्ठ भाजपा नेता विकास पाण्डेय उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर पूर्व सभापति अश्वनी यदु ने भी संबोधित किया।
उक्त कार्यक्रम में प्रभारी रामकुमार भट्ट मण्डल, अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी, महेंद्र धृतलहरे,हरे कृष्णा शुक्ला, विकास पाण्डेय, पूर्व महामंत्री गीताराम साहू,महामंत्री मनहरण साहू, उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, भोलाराम चंद्रवंशी,कोषाध्यक्ष गणेश यादव,मंत्री सरिता वैष्णव,मंत्री संगीता निर्मलकर सोसायटी अध्यक्ष मोहन चंद्रवंशी,कपिल चंद्राकर, अश्वनी यदु, सरपंच जेठू राम निर्मलकर, मुकेश यदु, साहेब लाल सोनवानी, प्रताप सेन,मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा परमेश्वर साहू, महेश्वर साहू ,शशांक शर्मा, सूरज यादव, रामनाथ चंद्राकर, पन्ना साहू, कोमल साहू, राजू साहू ,मोनू पाण्डेय, मोटू वैष्णव, लव साहू, जितेंद्र निर्मलकर, फ़िरतू साहू सहित मण्डल अंतर्गत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







