पंडरिया।नगर के इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय में विज्ञान संकाय के द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन सिंह राजपुत (सहायक प्राध्यापक, समाजशास्त्र) के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अनिल कुमार शर्मा, सहायक प्राध्यापक सूचना प्रौद्योगिकी,शासकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय कवर्धा जिला कबीरधाम एवं विशिष्ट वक्ता के रूप में शासकीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय कवर्धा जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ के सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के थीम ” वूमेन इन साइंस, कैटलाइजिंग इन विकसित भारत” विषय पर अपना व्याख्यान दिए।साथ ही दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोगिता और महत्व पर विस्तार से बताए। महाविद्यालय के स्टूडेंट्स के द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ अपने अपने जिज्ञासा के समाधान के लिए विषय विशेषज्ञ से प्रश्न भी पूछे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वैज्ञानिक रंगोली, प्रश्नमंच और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि प्रदाय कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता, कार्यालयीन कर्मचारी, छात्र एवं छात्राएं ने बहुत ही उत्साह पूर्वक भाग लिए।कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के संयोजक ओमप्रकाश देवांगन सहायक प्राध्यापक गणित ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की। यह कार्यक्रम CCOST, Raipur & NCSTC, GOI, New Delhi के द्वारा कैटलाइज्ड और सपोर्टेड था।







