पाटन। उत्तर पाटन क्षेत्र से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हुईं जिला पंचायत सभापति नीलम चन्द्रकार का एक वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास, महिला सशक्तिकरण और किसानों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए।
निर्वाचन के बाद उन्हें जिला पंचायत की स्थायी समिति में स्थान मिला तथा कृषि, जल संसाधन, मत्स्य और उद्यानिकी विभाग की सभापति की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने ग्रामीण अंचलों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया।
महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने और किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उन्होंने निरंतर पहल की। पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाएं पहुंचे, इसके लिए वे जिला पंचायत की बैठकों में लगातार मुद्दे उठाती रहीं।
सीजी मितान से चर्चा करते हुए श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकार ने कहा कि चुनाव के बाद से ही वे क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय हैं और आगे भी विकास कार्यों को प्राथमिकता देती रहेंगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता के विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

जिला पंचायत दुर्ग की सभापति नीलम चंद्राकर को मिल रहा है मजबूत पारिवारिक सहयोग
जिला पंचायत दुर्ग की सभापति नीलम चंद्राकर अपने एक वर्ष के कार्यकाल को सफल और उपलब्धियों से भरा मानती हैं। इस दौरान विकास कार्यों को गति देने और जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान में उन्हें निरंतर पारिवारिक सहयोग भी प्राप्त हुआ है।
नीलम चंद्राकर के पति राजेश चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय हैं और प्रशासनिक अनुभव के चलते वे समय-समय पर मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करते रहे हैं। सभापति का कहना है कि जनप्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदारियों का निर्वहन टीमवर्क से ही संभव है, और इस टीम में उनके परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
एक वर्ष के कार्यकाल में जिला पंचायत स्तर पर विभिन्न विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने, ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं के त्वरित निराकरण जैसे कार्य प्राथमिकता में रहे। इन उपलब्धियों के पीछे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों के सहयोग के साथ-साथ पारिवारिक समर्थन भी एक अहम आधार बना।
नीलम चंद्राकर ने कहा कि वे आगे भी इसी समर्पण के साथ जिले के विकास के लिए कार्य करती रहेंगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास जारी रखेंगी।






