युवक ने अपने पीने के लिए शराब खरीदा, पड़ोसी पी गए शराब, गुस्साए युवक ने ब्लेड से किया हमला, एक युवक और एक महिला लहूलुहान

भिलाई। कोतवाली थाना अंतर्गत युवक ने अपने पड़ोसी मां-बेटे पर ब्लेड से हमला कर दिया। ग्राम मोहलाई वार्ड 18 सतनामी पारा दुर्ग निवासी पंचराम टंडन ने रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम मैं अपने घर में था। मेरी भाभी मीना टंडन घर के पीछे रहती हैं। उसके चिल्लाने और रोने की आवाज सुनकर मैंने भाभी के घर के पास आकर देखा तो भतीजे प्रताप टंडन की बाईं गर्दन, दाहिने हाथ और भाभी मीना के चेहरे में खून बह रहा था। पूछने पर भतीजे प्रताप ने बताया कि शाम करीब 6 बजे उसने अपने पीने के लिए शराब लाई थी, जिसे साहिल डहरिया के पिता टेसुराम पी गए। जब उससे कारण पूछा तो साहिल ने गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बाद रेजर से उसके गले पर वार कर दिया। जब उसकी मां मीना बीच-बचाव के लिए आई तो उसके चेहरे पर ब्लेड मार दिया।