बालोद। क्षेत्र के ग्राम सांकरा ज मिडिल स्कूल में एक 34 वर्षीय व्यक्ति ने जामुन पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना मंगलवार की रात की बताई जा रही है। बुधवार सुबह स्कूल के बाउंड्री वॉल के पास खेल रहे बच्चों ने उनकी लाश देखी। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। मृतक सांकरा का ही
कुलेश चुरेंद्र पिता स्व गणेश राम बताया जा रहा है। जो मंगलवार दोपहर से घर से निकला हुआ था। घर पर अपना मोबाइल भी छोड़ कर गया हुआ था। उसने आत्महत्या क्यों की यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। सरपंच द्वारा बालोद पुलिस को जानकारी दे दी गई है। पुलिस आगे की छानबीन कर रही है। बुधवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद गांव में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं परिजनों के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदी था। उक्त बयान परिजनों ने पुलिस को भी दिया है। आत्महत्या किन कारणों से की गई है इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है।

- June 1, 2023