बोरिद में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तीन साल पहले ही हुई थी शादी, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी


पाटन। ग्राम बोरिद में नारायण साहू उम्र करीब 26 साल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की खबर रानितरई थाना को दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक की तीन साल पहले शादी हुई थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। वही ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भी चर्चा है।