तरीघाट में अलसुबह युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पाटन पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी

पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम तरीघाट में रविवार अलसुबह एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार युवक ने केसरा मार्ग पर स्थित जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की पहचान करने के साथ ही आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।