पिकअप की चपेट में आने से एक युवक की मौत, नाचा देखकर वापस लौट रहे थे, उसी गांव में दूसरी घटना में दो युवक गंभीर उतई थाना क्षेत्र का मामला


पाटन।उतई थाना क्षेत्र के ग्राम महका कला में बीती रात्रि को एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक हितेश सिंहा 17 साल जो कि पिक अप के ऊपर में बैठा था। अचानक ब्रेक मारने से उक्त लड़का नीचे गिर गया और गाड़ी की चपेट में आ गया। घटना में उसकी मौत हो है। वही बताया जा रहा है कि इसी गांव में एक अन्य घटना में बाइक सवार दो लड़के डिवाइडर से टकरा गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए है।