ग्राम जंजगिरी   नाले में डूबने से युवक की मौत

अंडा।  अंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 3 किलोमीटर की दूरी ग्राम जंजगिरी  नाला में युवक डूबने से मौत हो गई मृतक राजेंद्र प्रसाद ढीमर पिता पन्नालाल ढीमर 42 वर्ष  घटना 28 सितम्बर के दोपहर 12:00 बजे का है, अंडा थाना को सुचना मिलने  के बाद थाना प्रभारी डा. भानुप्रताप साव के निर्देशनुसार एस आई सुन्दर लाल नेताम ने  घटना स्थल पर पहुंच कर शव को नाला से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल दुर्ग भेजा गया, जहाँ डाक्टर ने मृत घोषित किया गया। आगे अंडा पुलिस जाँच में जुटी हुई हैं।