पाटन। खारुन नदी में घुघवा जमराव एनीकेट के पास बीते शाम को एक युवक की डूबने से मौत हो गई । बता दे कि रायपुर से चार युवक शाम को पिकनिक मनाने नदी किनारे पहुंचे थे। एनीकेट के पास चारों युवक नदी में उतरने लगे। देखते ही देखते 15 वर्षीय युवक गिरीश शरणागत और एक अन्य युवक नदी के तेज धार में बहने लगे। वही एनीकेट के भंवर में फंस गया जिसके बाद बाकी के दो युवक जिसे तैरने आता था वे नदी में डूब रहे दोनों युवक को बचाने का प्रयास किया। जिसमें से एक युवक को ही बचा पाने सफल हुए। जिसके बाद तीनों युवकों ने गिरीश को नदी में बहने की सूचना दी। अमलेश्वर पुलिस भी मौके पर पहुंचे। तत्काल गोताखोर बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद गिरीश का शव खारुन नदी से बाहर निकाला गया। इस जगह पर 20 दिन पहले भी नदी में बह कर दो युवक की मौत हो गई थी। पूरा मामला में अमलेश्वर पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।






