पाटन। रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम पाहंदा (झा) में बुधवार को बिजली करंट लगने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार के कोमल वर्मा पिता स्व. रामसाय वर्मा (45 वर्ष) की मौत करंट लगने से हो गई। मृतक कोमल वर्मा नहाने के बाद कपड़ा सुखाने के लिए अपने घर की छत मे गया था। छत से बिजली का तार गुजरा हुआ है। कपड़ा सुखाते समय बिजली का झटका लगा और वह छत से नीचे गिर गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी।






