देउरझाल (पतोरा) में नहाते समय एक युवक की मौत, नाले में बने एनीकेट के भंवर में फंसे,दो अन्य युवक अस्पताल दाखिल, पुलिस मौके पर पहुंची


पाटन। ग्राम डेउरझाल (पतोरा) में रहने वाले 17 वर्षीय युवक तुषार कोसरे की पानी में डूबकर मौत हो गई। दो अन्य युवक गंभीर हैं जिसे अस्पताल में दाखिल किया गया हैं । मौके पर उतई पुलिस पहुंच चुकी हैं । कार्रवाई जारी है। जानकारी के मुताबिक तुषार कोसरे पिता धनेश्वर कोसरे अपने दो दोस्त ऋषभ और माही के साथ गांव के मुड़पार रोड में स्थित एनीकेट के नहाने गया था। रात को बारिश ज्यादा हुई थी एनीकेट में पानी काफी ऊपर चल रहा था। तीनों युवक नहा रहे थे। तभी  तुषार एनीकेट बीके भंवर में फंस गया। और निकल ही नहीं पाया। पानी में डूबते युवक को बचाने की कोशिश की है । दोनों युवक भी पानी में डूबने लगे। किसी तरह वापस आए दोनों युवकों को भी ग्रामीण अस्पताल ले गए। मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुटी है।