तालाब में डूबकर युवक की मौत, अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम भौथली का मामला,

पाटन। अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम भौथली में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील यादव (लगभग 37 वर्ष) के रूप में हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुनील यादव तालाब में कूदा था। इसी दौरान वह तालाब की गहराई में चला गया और डूब गया।

बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलने पर अमलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।