पाटन नगर में रहने वाले युवक ने लगाई फांसी, पुलिस मौके पर पहुंची

पाटन। नगर के अखरा वार्ड में रहने वाले प्रवेश देवांगन उर्फ सोनू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।  पाटन से मटिया मार्ग पर एक खेत के मेड कर स्थित पेड़ कर रस्सी के सहारे फांसी लगाई। सुबह सुबह की घटना बताई जा रही है।पाटन के अखरा वार्ड में निवास करते थे मृतक युवक।।बताया जा रहा है कि वे कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान थे। पाटन पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं। मर्ग कायम किया जा रहा है