भिलाई। अंडा थाना अंतर्गत दोस्त के साथ बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक अपने दोस्त की बाइक पर पीछे बैठ था। उसका दोस्त बाइक को खतरनाक ढंग से चलाते हुए ला रहा था। पुलिस थाना के पास उसकी लापरवाही से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कैंप 1 के रहने वाले युवक की मौत हो गई। प्रकरण में पुलिस ने बाइक चलाने वाले टिकेंद्र कुमार रजक के खिलाफ धारा 106(1), 184 एमवी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान तीन दर्शन मंदिर, कैंप 1 निवासी आयुष दास उर्फ नोहर दास (20 वर्ष) के रूप में हुई। 6 जनवरी की शाम 6 बजे वह अपने दोस्त टिकेंद्र कुमार की बाइक (सीजी 07 डीबी 8435) में त्रिलोक कुमार साहू के बर्थडे में शामिल होने ग्राम रूदा गया था।







