पाटन। ग्राम तर्रा में सर्पदंश की घटना में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार निर्मलकर, पिता स्वर्गीय गौकरण निर्मलकर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वीरेंद्र कुमार अपने खेत में दवाई का छिड़काव करने गया था। इसी दौरान उसे सर्प ने काट लिया। सर्पदंश के बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां करीब एक सप्ताह से उसका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान रविवार रात वीरेंद्र कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद ग्राम तर्रा में शोक का माहौल है।







