चाकू और डंडे से वार कर युवक को उतारा मौत का घाट, तीन आरोपी को आजीवन कारावास की सजा, चार साल पहले आंवला बगीचा लोहरसी में हुई थी घटना, पढ़िए पूरी खबर


पाटन। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरसी में स्थित आंवला बगीचा में आज से करीब चार साल पहले एक युवक की पीटकर और चाकू से हमला कर तीन लोगों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसका इलाज के दौरान पाटन अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना किया। इस मामले पर अपर सत्र न्यायालय पाटन के न्यायाधीश दुलार सिंह निर्मलकर ने तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई हैं । मतृक के परिजन की तरफ से अतिरिक्त शासकीय लोक अभियोजक शेखर वर्मा ने पैरवी की।

जानकारी के मुताबिक 22 मई 2022 को पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरसी और रवेली के पास स्थिति आंवला बगीचा में। पुरैना भिलाई 3 निवासी अजय कुमार गौतम को खून से लतपथ पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने पाटन अस्पताल लाया जहां पर उसका इलाज के दौरान मौत हो गया। इसके बाद पुलिस हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू किया। कई लोगों से पूछताछ किया। ग्राम पंचायत घुघवा में लगे सीसी टीवी से काफी अहम सुराग मिला। पुलिस इसी सुराग के साथ तह तक पहुंची। परिजनों ने भी कुछ लोगों पर संदिग्ध होने का आरोप लगाए। इसके बाद पुरैना भिलाई 3 के ही रहने वाले नरेंद्र ध्रुव, प्रकाश विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पड़ताल शुरू किया। जिसमें आरोपियों ने अपना अपराध कबूल किया। इस प्रकरण की सुनवाई करते हुए  अपर सत्र न्यायाधीश पाटन दुलार सिंह निर्मलकर ने तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास तथा अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामले में अतिरिक्त लोक अभियोजक शेखर वर्मा ने पैरवी की।