मड़ाई में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने पहुंचे  युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला, पाटन पुलिस की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार, ग्राम देवादा का मामला

पाटन।।दिनांक 16.02.2025 को प्रार्थीया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसके गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम होने से इसका बेटा गोपीकिशन यादव उम्र 25 साल रात्रि में खाना खा कर सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने बाजार चौक अपने दोस्तों के साथ गया था कि दिनांक 17.02.2026 की रात्रि लगभग 02:30 बजे नाबा द ढाबा फुण्डा में काम करने वाला आशीष यादव गाली गलौजकर रहा था जिसे इसका बेटा उसको गाली गलौज करने से मना किया तो आशीष यादव जान से मारने की नियत से अपने कमर मे रखे चाकु से इसके बेटा गोपीकिशन यादव के पेट में मार दिया। जिससे उसके पेट के दाहिने ओर चोट आया जिसका उपचार जारी है, कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान् उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला दुर्ग श्री विजय अग्रवाल के निर्देश पर श्रीमान् अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) जिला दुर्ग श्री मणीशंकर चन्द्रा तथा श्रीमान् पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय पाटन, जिला दुर्ग श्री अनुप लकड़ा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी पाटन निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना स्टाफ की टीम गठित कर प्रकरण के आरोपी आशीष यादव पिता लीलागर यादव उम्र 21 वर्ष साकिन राम नगर, थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर (छ.ग.) को घेराबंदी कर पकड़कर उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।