पाटन। थाना क्षेत्र के ग्राम चांगोरी में आज दोपहर तालाब में डूब कर एक 30 वर्षी युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक तालाब में नहाने गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक शराब के नशे में था। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चांगोरी के रहने वाले सुदर्शन यादव पिता शिवकुमार यादव उम्र करीब 30 साल आज दोपहर को तालाब में नहाने के लिए गया था। ग्रामीणों के मुताबिक युवक की डूब कर मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम की मदद से तालाब से युवक के शव को ढूंढ कर बाहर निकल गया। फिर हाल पुलिस कार्रवाई कर रही है।







