पाटन।।तरीघाट के पास सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को आयुष्मान आरोग्य मंदिर कसही के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संजय साहू ने रास्ते में देखा। मरीज के सिर से रक्त स्राव हो रहा था अर्ध बेहोशी की स्थिति में था। संजय साहू ने तत्काल उस व्यक्ति को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित किया। डॉ आशीष शर्मा बीएमओ पाटन से टेलीफोनिक सलाह लेकर तत्काल प्राथमिक उपचार किया। उप स्वास्थ्य केंद्र तरीघाट के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक ओमप्रकाश साहू ने तत्काल आवश्यक दवाइयां एवं पट्टी आदि घटना स्थल पर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन आगामी ईलाज के लिए भेजा गया। अभी मरीज की पहले से बेहतर है। ग्रामीणों ने संजय साहू की इस पहल की सराहना की है।









