इलाज के दौरान जनपद पंचायत पाटन के एक युवा जनपद सदस्य का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, पढ़िए पूरी खबर


पाटन। ग्राम। पहादा अ निवासी जनपद पंचायत पाटन के क्षेत्र क्रमांक 4 के युवा जनपद सदस्य शैलेश साहू का इलाज के दौरान आज सुबह निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक शैलेश का इलाज रायपुर के एक बड़े निजी अस्पताल में चल।रहा था। पहले आईसीयू में भर्ती था। जहां से ठीक होने के बाद उसे नार्मल वार्ड में शिफ्ट किया गया। आज सुबह उसके निधन की सूचना आई। उनका अंतिम संस्कार आज ग्राम पहादा अ में किया जाएगा। शैलेश के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस नेता आशीष वर्मा, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, जनपद सदस्य आनन्द बघेल, कांग्रेस नेता भरत  वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है।