कुम्हारी।कुम्हारी नेशनल हाईवे में एक सड़क दुर्घटना में रायपुर निवासी उमेश बंजारे 22 वर्ष पिता एस बंजारे की मृत्यु हो गई कुम्हारी थाना प्रभारी सुधांसु बघेल से मिली जानकारी के मुताबिक़ सोनू मोनू ढाबा के सामने स्कूटी में सवार युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई है। मृतक जिस स्कूटी में सवार था उनका नंबर क्रमांक सीजी 04 एच यू 7769 था वह दुर्ग से रायपुर की ओर जा रहा था तभी मेन रोड सोनू मोनू ढाबा के सामने ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमएस 7963 का चालक तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चला कर एक्सीडेंट कर दिया।


जिससे उमेश बंजारे के सिर में गंभीर चोट आई इलाज के लिए कुम्हारी उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कुम्हारी पुलिस मर्ग कायम कर शव को पीएम कराने सुपेला भेजा है। जानकारी के मुताबिक़ मृतक की शादी 1 माह पूर्व ही हुई थी तथा वह उरला अपने रिश्तेदार के यहां शादी कार्यक्रम में आया था। और वापस अपने घर रायपुर जा रहा था। आरोपी ट्रक चालक को कुम्हारी पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्यवाई की जा रही है।








